सिध्दार्थनगर में कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव: तनाव में थी युवती, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर|
तनाव में थी युवती, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के टोला मदरहिया में 19 वर्षीय रेनू निषाद का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला है। स्वजन के अनुसार वह कुछ समय से तनाव में थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही हैं।

मृतका की पहचान 19 वर्षीय रेनू पुत्री कन्हैया निषाद के रूप में हुई है। स्वजन के अनुसार, रेनू सोमवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। देर रात परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

तनाव में थी युवती

सूचना मिलने पर मिश्रौलिया थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता कन्हैया निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री कुछ समय से तनाव में रहती थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिश्रौलिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।