सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा मिक्सर ट्रक, वाहन में फंसे चालक की मौत

सिद्धार्थनगर|
अनियंत्रित होकर पलटा मिक्सर ट्रक, वाहन में फंसे चालक की मौत

जिले के सदर थाना क्षेत्र में मिक्सर मशीन लगे ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसा पकड़ी सनई मार्ग पर डुमरिया गांव के पास हुआ। ट्रक सड़क किनारे पटरी से नीचे उतरने के बाद पलट गया। दुर्घटना के दौरान चालक वाहन में फंस गया और दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान उसका बाजार थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर (उसका राजा) निवासी हरिशंकर साहनी पुत्र महाबली साहनी के रूप में हुई है। हरिशंकर साहनी ट्रक में लगी मिक्सर मशीन चलाने का काम करते थे। वह मिक्सर मशीन लगे ट्रक को लेकर पकड़ी सनई मार्ग से जा रहे थे। डुमरिया गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे पटरी से नीचे उतरकर पलट गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने काफी प्रयास के बाद निकाला शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद हरिशंकर साहनी को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रक किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।