सिद्धार्थनगर में 21 घंटे बाद मिला अधेड़ का शव: गहरे पानी में डूबने से हुई मौत, अंतिम संस्कार के बाद गया था नहाने

सिद्धार्थनगर|
 गहरे पानी में डूबने से हुई मौत, अंतिम संस्कार के बाद गया था नहाने

उसका बाजार में कूड़ा नदी में नहाते समय डूबे अधेड़ का शव करीब 21 घंटे की तलाश के बाद मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया। वह सोमवार को गांव के पूर्व दरोगा माधव शरण द्विवेदी के अंतिम संस्कार में शामिल होने परिवार और ग्रामीणों के साथ घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और अचानक डूब गए। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने सोमवार से ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

रामसेवक नगर पंचायत उसका बाजार के उड़वलिया गांव निवासी थे। सोमवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वह गौशाला चौराहे के पास स्थित घाट पर नदी में नहाने लगे। इसी दौरान वह गहरे हिस्से की ओर चले गए और संतुलन बिगड़ने से पानी में समा गए। उन्हें डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर तलाश शुरू की, लेकिन नदी की गहराई और बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना पर निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को तलाश में लगाया।

अंधेरा बढ़ने पर रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन

गोताखोरों ने घाट के आसपास से लेकर नदी के बहाव वाले हिस्से तक कई स्थानों पर खोजबीन की। पुलिस और ग्रामीणों ने भी नदी किनारे संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन देर शाम तक रामसेवक का पता नहीं चल सका। अंधेरा बढ़ने के बाद नदी में उतरकर सर्च करना जोखिम भरा हो गया, जिसके चलते रात में अभियान रोक दिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने भी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली और रात में टीम वापस लौट गई।

दोपहर में मिला शव

मंगलवार सुबह रोशनी होते ही एनडीआरएफ की टीम दोबारा मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी के गहरे और बहाव वाले हिस्सों में फिर तलाश शुरू की गई। करीब 12 बजे टीम ने रामसेवक का शव नदी से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। करीब 21 घंटे बाद शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पूरी रात नदी किनारे तलाश अभियान पर नजर बनाए हुए थे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।