सिद्धार्थनगर में पानी में तैरता मिला बच्चे का शव: घर से दो किमी दूर था पोखरा, मंगलवार शाम से था लापता

सिद्धार्थनगर|
घर से दो किमी दूर था पोखरा, मंगलवार शाम से था लापता

शहर के दतरंगवा मेंरसोई गैस एजेंसी के पीछे स्थित पोखरे में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ लोग पोखरे की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद शव की पहचान आजादनगर निवासी फरहान पुत्र रफीक के रूप में हुई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

परिजनों के अनुसार, फरहान अचानक घर से लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उसका शव घर से करीब दो से तीन किलोमीटर दूर स्थित पोखरे में मिला। बच्चे के शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसके घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फरहान पोखरे तक कैसे पहुंचा।

लोगों से की पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के रास्तों और इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए बच्चे की आवाजाही और पोखरे तक पहुंचने की स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

सिद्धार्थनगर कोतवाली के थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।