सिद्धार्थनगर में होम्योपैथी शोध को सम्मान: डॉ. भास्कर शर्मा को मिला 'बेस्ट साइंटिस्ट' अवॉर्ड, तमिलनाडु की ओर से मिला यह सम्मान

जिले के प्रो. डॉ. भास्कर शर्मा को होम्योपैथी के क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान के लिए बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान होम्योपैथी चिकित्सा में उल्लेखनीय उपलब्धियों और अनुसंधान एवं विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। 12 सितंबर 2026 को वैज्ञानिक सम्मान साइंटिफिक लोरियल समिति, तमिलनाडु की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. भास्कर शर्मा लंबे समय से होम्योपैथी चिकित्सा के साथ शोध एवं अनुसंधान गतिविधियों से जुड़े हैं। क्षेत्र में उनके कार्य और शोधपरक योगदान को देखते हुए इस सम्मान को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के चिकित्सकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताई।
शोधकर्ताओं को मिलेगी प्रेरणा
डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉक्टर कल्याण स्वरूप, डॉक्टर नसीम अख्तर और डॉ. विकास उपाध्याय ने डॉ. भास्कर शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा और अनुसंधान क्षेत्र में मिलने वाले ऐसे सम्मान युवा शोधकर्ताओं को नए विषयों पर काम करने तथा वैज्ञानिक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।










