सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी में डूबे रेजिडेंट डॉक्टर और एमबीबीएस छात्र: गहरे पानी में जाने से हुई मौत, दो युवकों की बची जान

सिद्धार्थनगर|21 अप्रैल 2026
गहरे पानी में जाने से हुई मौत, दो युवकों की बची जान

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर और एमबीबीएस छात्र समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिवारों में कोहराम मच गया है। यह हादसा बूढ़ी राप्ती नदी में हुआ। जहां चार युवक नहाने के लिए पहुंचे थे। इनमें से दो की जान बच गई। जबकि तीन लोग पानी में समा गए। प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, जोगिया कस्बे के पास योगमाया मंदिर के किनारे बहने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में चारों युवक नहाने गए थे। इनमें रेजिडेंट डॉक्टर सत्यम नायक (26), सचिन महावर (22), विनीत (22) और नीतेश (22) शामिल थे। चारों ने नदी में छलांग लगाई। शुरुआत में सब सामान्य था। लेकिन कुछ ही देर में सत्यम नायक और सचिन महावर गहरे पानी में चले गए। दोनों अचानक लापता हो गए। इस दौरान नीतेश भी पानी में फंस गया था। लेकिन विनीत ने बहादुरी दिखाते हुए उसे बाहर खींच लिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

गहरे पानी में जाने से हुई मौत, दो युवकों की बची जान

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मिली बॉडी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य और सीओ बांसी शुबेंदु सिंह मौके पर पहुंचे। जोगिया कोतवाली प्रभारी अभय सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ वहां मौजूद रहे। गोताखोरों को बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों लापता युवकों की बॉडी बरामद की। मृतकों की पहचान रेजिडेंट डॉक्टर सत्यम नायक और एमबीबीएस छात्र सचिन महावर के रूप में हुई। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में भी शोक का माहौल है।

नम आंखों से दी गई सत्यम को विदाई

रेजिडेंट डॉक्टर सत्यम नायक का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद पुलिस ने उनकी बॉडी परिजनों को सौंप दी। परिजन अंतिम संस्कार के लिए बॉडी को बस्ती स्थित पैतृक गांव लेकर पहुंचे। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल छात्र शामिल हुए। सत्यम की बॉडी गांव में पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और सन्नाटा पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

गहरे पानी में जाने से हुई मौत, दो युवकों की बची जान

दूसरी घटना में 18 साल के युवक की मौत

इसी दिन एक और दर्दनाक घटना सामने आई। तुरकौलिया तिवारी गांव निवासी किशन कुमार (18) अपने दोस्तों के साथ राप्ती नदी के पेंदा घाट पर नहाने गया था। वह अचानक गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्त कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों को बुलाया। काफी देर तक तलाश की गई। बाद में गोताखोरों की मदद से किशन को बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत पीएचसी बेंवा ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गहरे पानी में जाने से हुई मौत, दो युवकों की बची जान

परिवार में पसरा मातम

किशन कुमार की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजन बेहद सदमे में हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा ने एप्लीकेशन दी है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए शव उन्हें सौंप दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी या गहरे पानी में नहाते समय सावधानी बरतें। खासकर बारिश के मौसम या तेज बहाव के दौरान जोखिम न लें।

तस्वीरों से जाने खबर

गहरे पानी में जाने से हुई मौत, दो युवकों की बची जान
गहरे पानी में जाने से हुई मौत, दो युवकों की बची जान
नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।