केकेआर को मिली पहली जीत: चार विकेट से राजस्थान को दी मात, रिंकू और अनुकूल की पार्टनरशिप ने पलटा मैच

20 अप्रैल 2026
चार विकेट से राजस्थान को दी मात, रिंकू और अनुकूल की पार्टनरशिप ने पलटा मैच

आईपीएल 2026 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार वापसी करते हुए मैच जीत लिया। टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। यह जीत खास रही। क्योंकि टीम लगभग मैच हार चुकी थी। लेकिन अंत में खेल पूरी तरह बदल गया। मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया। जहां फैंस को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने तेज रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। वैभव ने 28 गेंदों पर 46 रन बनाए। वहीं जायसवाल ने 39 रन की पारी खेली लेकिन इसके बाद टीम बिखर गई। एक के बाद एक विकेट गिरते गए। मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। जो एक औसत स्कोर माना गया।

गेंदबाजों ने बदला मैच का रुख

कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार वापसी कराई। वरूण ने बेहतरीन स्पेल डाला। उन्होंने तीन विकेट झटके। उनकी गेंदों पर बल्लेबाज परेशान दिखे। दूसरी ओर कार्तिक त्यागी ने भी कमाल किया। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। त्यागी ने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इनमें शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई शामिल थे। सुनील नरेन ने भी दो विकेट लेकर टीम को मजबूती दी।

कोलकाता की बेहद खराब शुरुआत

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रहाणे भी बिना खाता खोले लौट गए। टीम दबाव में आ गई। 37 रन पर 3 विकेट गिर गए। फिर 70 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गई। ऐसा लग रहा था कि राजस्थान आसानी से मैच जीत लेगी। कोलकाता पूरी तरह बैकफुट पर थी।

रिंकू और अनुकूल की मैच जिताऊ साझेदारी

यहीं से मैच का टर्निंग पॉइंट आया। रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने पारी संभाली। दोनों ने शांत दिमाग से बल्लेबाजी की। खराब गेंदों को बाउंड्री तक पहुंचाया। दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। यह साझेदारी 32 गेंदों में आई। इससे टीम ने मैच में वापसी की। दबाव राजस्थान पर आ गया।

आखिरी ओवर में पलटा पूरा खेल

कोलकाता को आखिरी दो ओवर में 21 रन चाहिए थे। 19वां ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला। उन्होंने 12 रन दिए। इससे मैच रोमांचक हो गया। आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी। 20वां ओवर बृजेश शर्मा ने डाला। रिंकू ने पहली ही गेंदों पर चौके लगाए। फिर चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम को जीत दिलाई।

रिंकू बने जीत के हीरो

रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने भी 16 गेंदों में 29 रन जोड़े। दोनों आखिर तक नाबाद रहे। उनकी साझेदारी ने मैच बदल दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने सीजन की पहली जीत दर्ज की। टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं राजस्थान को बड़ा झटका लगा है। टीम को अपनी मिडिल ऑर्डर पर काम करना होगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।