आखिरी मुकाबला में वेस्टइंडीज की रोमांचक जीत: न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती वनडे सीरीज, हेटमायर की नाबाद फिफ्टी से पलटा मैच

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। हालांकि इस जीत के बावजूद मेजबान टीम सीरीज 2-3 से हार गई। 269 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 47.3 ओवर में आठ विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम किया। शिमरोन हेटमायर ने नाबाद 69 रन की जिम्मेदार पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं जॉयडन लेनिक्स को पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 16 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद विल यंग और निक केली ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़कर पारी को संभाला। विल यंग ने 56 और निक केली ने 64 रन बनाए। मध्यक्रम में टॉम लैथम ने 69 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ ने अंत में उपयोगी योगदान देते हुए निर्धारित 50 ओवर में स्कोर 268/9 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से विटेल लुइस और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो विकेट हासिल किए।
हेटमायर ने दिलाई जीत
269 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की, लेकिन 59 रन तक दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और एक समय स्कोर 123/4 हो गया। मुश्किल परिस्थिति में शेरफन रदरफोर्ड और शिमरोन हेटमायर ने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। रदरफोर्ड 61 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन हेटमायर एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने नाबाद 69 रन की मैच जिताऊ पारी खेलते हुए टीम को 47.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और जॉयडन लेनिक्स ने तीन-तीन विकेट लिए, लेकिन उनकी गेंदबाजी टीम को जीत नहीं दिला सकी। जीत के बावजूद वेस्टइंडीज सीरीज 2-3 से गंवा बैठा।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









