सन,स्वेट और डस्ट से बालों पर बढ़ा खतरा: सन,स्वेट और डस्ट से बालों पर बढ़ा खतरा: गर्मियों में जरूरी है खास हेयर केयर, तेज धूप और उमस बालों की छीन रही शाइन

गर्मियों का मौसम केवल त्वचा ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बड़ी चुनौती लेकर आता है। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी का असर सीधे बालों और स्कैल्प पर पड़ता है। जिस कारण बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच लोग त्वचा की देखभाल पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन हेयर केयर को नजरअंदाज कर देते हैं। ब्यूटी और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में बालों की सही देखभाल न की जाए तो हेयर फॉल, डैंड्रफ और ड्रायनेस जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे में समर सीजन में बालों को अतिरिक्त सुरक्षा और पोषण देना बेहद जरूरी हो जाता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार सूर्य की तेज अल्ट्रावायलेट किरणें बालों का प्राकृतिक मॉइस्चर खत्म कर देती हैं। इसके कारण बालों की चमक कम होने लगती है और स्कैल्प भी कमजोर हो सकता है। यही वजह है कि गर्मियों में बालों को धूप से बचाने की सलाह दी जाती है। बाहर निकलते समय स्कार्फ, कैप या टोपी का इस्तेमाल बालों को सीधे धूप और धूल से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यूवी प्रोटेक्शन वाले हेयर सीरम और स्प्रे का इस्तेमाल भी बालों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
जरूरत से ज्यादा शैम्पू करना भी नुकसानदायक
गर्मियों में पसीने के कारण लोग अक्सर रोजाना बाल धोने लगते हैं, लेकिन एक्सपर्ट इसे बालों के लिए नुकसानदायक मानते हैं। बार-बार शैम्पू करने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है, जिससे बाल और अधिक रूखे व कमजोर हो सकते हैं। हेयर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सप्ताह में दो से तीन बार माइल्ड शैम्पू से बाल धोना पर्याप्त होता है। इससे बाल साफ भी रहते हैं और उनकी प्राकृतिक नमी भी बनी रहती है।
हाइड्रेशन और डाइट का रखें विशेष ध्यान
एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्वस्थ बाल केवल बाहरी देखभाल से नहीं बल्कि शरीर की अंदरूनी सेहत से भी जुड़े होते हैं। गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। दिनभर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने से शरीर और स्कैल्प दोनों हाइड्रेट रहते हैं। साथ ही प्रोटीन, बायोटिन और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दालें, अंडे, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ऐलोवेरा हेयर मास्क का यूज करें।
हीट स्टाइलिंग और केमिकल्स से बनाएं दूरी
गर्मियों में ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर जैसी हीट स्टाइलिंग मशीनों का अधिक इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। धूप और मशीन की गर्मी मिलकर बालों को और अधिक ड्राय बना देती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस मौसम में बालों को नेचुरल तरीके से सूखने देना चाहिए। इसके साथ ही हफ्ते में एक बार हल्के गुनगुने नारियल या बादाम के तेल से रात में मसाज करने और डीप कंडीशनिंग करने से बालों में नमी और चमक बनी रहती है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि समय रहते बालों की सही देखभाल शुरू कर दी जाए तो गर्मियों में भी बालों को स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनाए रखा जा सकता है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
वेबसाइट पर ही पढ़ें








