आगरा में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान: शाम को बंद ऑफिस पहुंचे, 15 मिनट बाद मिली मौत की खबर

आगरा|07 मई 2026
शाम को बंद ऑफिस पहुंचे, 15 मिनट बाद मिली मौत की खबर

आगरा के संजय प्लेस स्थित इनकम टैक्स विभाग के दफ्तर में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब विभाग के रिकवरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौर्य ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। इंस्पेक्टर की उम्र 48 साल थी। अचानक हुई इस घटना से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है।

बताया गया है कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे ऑफिस बंद हो चुका था। ज्यादातर कर्मचारी घर जा चुके थे। इसी बीच करीब 5:45 बजे सुरेश चंद्र मौर्य अपने स्कूटर से ऑफिस पहुंचे। गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड लोकेंद्र ने उन्हें अंदर जाते देखा था। गार्ड के मुताबिक, सुरेश रोज अपनी वैगनआर कार से आते थे, लेकिन इस बार वह एक्टिवा स्कूटर से पहुंचे थे। उन्होंने पार्किंग में स्कूटर खड़ी की और सीधे बिल्डिंग के अंदर चले गए। करीब 15 मिनट बाद अचानक किसी भारी चीज के गिरने की तेज आवाज आई। गार्ड दौड़कर मौके पर पहुंचा तो सुरेश चंद्र मौर्य खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत पुलिस और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई।

28 साल से आगरा में थी पोस्टिंग

सुरेश चंद्र मौर्य पिछले 28 साल से आगरा में ही तैनात थे। विभाग में उनकी पहली पोस्टिंग भी आगरा में हुई थी। वह शास्त्रीपुरम इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी अल्का मौर्य, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा सूरज बीटेक का छात्र है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी और बेटा मौके पर पहुंचे। पति का शव देखकर पत्नी अल्का बदहवास हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

मानसिक तनाव की बात आ रही सामने

साथी कर्मचारियों के मुताबिक, सुरेश चंद्र मौर्य पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में थे। वह ऑफिस में ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करते थे। अक्सर अकेले रहते थे और चुपचाप अपना काम करते थे। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कुछ पारिवारिक परेशानियां भी चल रही थीं। हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है और परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

2022 में भी कर चुके थे सुसाइड अटेम्प्ट

जानकारी के मुताबिक, यह पहला मौका नहीं था जब सुरेश चंद्र मौर्य ने आत्महत्या की कोशिश की हो। साल 2022 में भी उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। उस समय उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी। घटना के बाद से विभागीय कर्मचारी भी सदमे में हैं। पुलिस को मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।