देवरिया के युवक की दुबई में मौत: एजेंट ने फोन पर दी परिवार को सूचना, कानूनी प्रक्रिया के बाद गांव लाया जायेगा शव

देवरिया|55 मिनट पहले
एजेंट ने फोन पर दी परिवार को सूचना, कानूनी प्रक्रिया के बाद गांव लाया जायेगा शव

देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के अहिरौली टोला निवासी अशोक प्रसाद (33) की दुबई में मौत हो गई। परिजनों को मंगलवार शाम एजेंट के माध्यम से घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। अशोक लगभग तीन महीने पहले परिवार का कर्ज चुकाने के लिए दुबई गया था।

परिजनों ने बताया, अशोक ने अपनी बहन की शादी में खर्च के कारण हुए कर्ज को चुकाने के लिए विदेश गया था। दुबई में वह एक बिल्डिंग में वेल्डिंग का काम करता था। बताया गया कि सोमवार दोपहर अशोक ने फोन पर अपने परिवार के सदस्यों से बात की थी। परिजनों के मुताबिक, बातचीत के दौरान वह कुछ परेशान लग रहे थे। उनके पिता अर्जुन शाह ने उन्हें चिंता न करने और कर्ज धीरे-धीरे चुकाने की सलाह दी थी।

एजेंट ने फोन पर दी मौत की सूचना

इसी दिन शाम करीब आठ बजे दुबई में अशोक के एजेंट ने परिजनों को फोन कर उनकी मौत की सूचना दी। यह खबर मिलते ही मां राजमती देवी, पत्नी बिंदु देवी, भाई संतोष और बहन गीता कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के ऊपर दुखों को पहाड़ टूट गया। एजेंट ने परिजनों को बताया कि अशोक के शव का दुबई में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों के संबंध में अधिक जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को लाया जायेगा गांव

आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शव को दुबई से गांव लाए जाने की तैयारी की जा रही है। परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।