देवरिया में डीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण: प्रभारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से मिले नदारद, एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश

देवरिया|10 अगस्त 2026
प्रभारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से मिले नदारद, एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश

जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार सुबह पथरदेवा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। करीब आठ बजे पहुंचे डीएम को केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम की नजर एक महिला मरीज पर पड़ी। उन्होंने उसका एमसीपी (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड देखा तो उसमें जानकारी सही तरीके से दर्ज नहीं थी। डीएम के निर्देश पर महिला का मौके पर ही हीमोग्लोबिन परीक्षण कराया गया। जांच में सामने आई रिपोर्ट और एमसीपी/एससीबी कार्ड में दर्ज जानकारी में काफी अंतर मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को रिकॉर्ड को सही तरीके से अपडेट करने के निर्देश दिए।

फार्मासिस्ट के पास नहीं मिला दवाओं का ब्योरा

जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और उनके स्टॉक की स्थिति जानने के लिए फार्मासिस्ट से जानकारी मांगी। फार्मासिस्ट दवाओं और स्टॉक का पूरा विवरण प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के साथ स्टॉक रजिस्टर और व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान दवाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

व्यवस्थाओं में सुधार कराने के दिए निर्देश

डीएम ने सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। मरीजों को समय पर बेहतर इलाज, पर्याप्त दवाएं, साफ-सफाई और जरूरी मूलभूत सुविधाएं मिलना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित समीक्षा और निरीक्षण जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।