अनिमेष वर्मा बने देवरिया के संयुक्त मजिस्ट्रेट: प्रयागराज से हुआ ट्रांसफर, दिल्ली IIT से की है बीटेक की पढ़ाई

देवरिया|18 घंटे पहले
प्रयागराज से हुआ ट्रांसफर, दिल्ली IIT से की है बीटेक की पढ़ाई

शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में प्रयागराज में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात अनिमेष वर्मा को देवरिया का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वह जिले में राजस्व और प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनिमेष वर्मा मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ में रहता है। उन्होंने दिल्ली आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उन्होंने 38वीं रैंक हासिल की। इसके आधार पर उनका चयन प्रशासनिक सेवा में हुआ। प्रयागराज में सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत रहने के बाद अब शासन ने उन्हें देवरिया में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनकी भूमिका राजस्व और प्रशासनिक मामलों में महत्वपूर्ण रहेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।