देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 32 पुलिसकर्मी किए गए लाइन हाजिर, 60 का हुआ तबादला

देवरिया|10 अगस्त 2026
32 पुलिसकर्मी किए गए लाइन हाजिर, 60 का हुआ तबादला

जिले में पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और उनके खिलाफ मिली शिकायतों की समीक्षा के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने विभिन्न थानों में तैनात 32 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही 60 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों का तबादला किया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक पांच पुलिसकर्मियों पर भटनी थाने से कार्रवाई हुई है। इसके अलावा बरहज से एक, मिलक से तीन, खुखुंदू से एक, लार से चार, सलेमपुर से दो, बरियारपुर से दो, भाटपाररानी से दो, बनकटा से दो और भागलपुर से दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं गौरीबाजार और श्रीरामपुर थाने से भी एक-एक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है।

समीक्षा के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक की ओर से यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा और उनके संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है। इसके साथ ही 60 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों के स्थानांतरण से थानों की तैनाती व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।