देवरिया में सो रही महिला पर चाकू से किया वार: मौके से आरोपी फरार, गंभीर हालत में गोरखपुर किया गया रेफर

देवरिया|17 अगस्त 2026
मौके से आरोपी फरार, गंभीर हालत में गोरखपुर किया गया रेफर

ग्राम सभा कोइरीपट्टी में घर के बाहर झोपड़ी में सो रही महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात में महिला के गर्दन, सीने और पेट पर कई गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने घायल मीना देवी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। महिला का गोरखपुर में उपचार चल रहा है।

मीना देवी पत्नी मंगल राजभर रात में घर के बाहर बनी झोपड़ी में सो रही थीं। उनके पास 12 वर्षीय एक बच्ची भी सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और मीना देवी पर चाकू से कई वार कर दिए। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची के मुताबिक, उसने हमलावर को वहां से भागते हुए देखा। महिला के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिवार में दहशत मच गई।

पुलिस और एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही बघौच घाट थाना अध्यक्ष अनिल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवरिया के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटना की स्थिति का जायजा लिया।

हमले की वजह और आरोपी की पहचान की जांच

पुलिस और परिजनों की मदद से घायल महिला को देवरिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस घटना के कारण और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला पर हमला किस वजह से किया गया और वारदात में कौन शामिल था, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।