देवरिया में बोलेरो ने दो युवकों मारी टक्कर: सड़क किनारे कर रहे थे बात, मौके से फरार हुआ चालक

देवरिया|21 अगस्त 2026
सड़क किनारे कर रहे थे बात, मौके से फरार हुआ चालक

देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के करौदी गांव के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े दो राजगीर मिस्त्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान करौदी गांव निवासी बृजेश चौहान पुत्र शिवकुमार और असना गांव निवासी रामप्यारे कुशवाहा पुत्र चंद्रभान के रूप में हुई है। दोनों राजगीरी का काम करते थे। प्रत्यक्षद​र्शियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों करौदी गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर आई और दोनों को टक्कर मारते हुए निकल गई।

घायलों को पहुंचाया मेडिकल कॉलेज

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। बृजेश के परिवार में पत्नी पुनीता और दो बच्चे हैं, जबकि रामप्यारे की पत्नी उर्मिला और 22 वर्षीय बेटा गुड्डू है। दोनों की मौत से परिवारों में मातम छा गया है।

बोलेरो चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।