गाजियाबाद में चोरी की कार बरामद: दस महीने पहले दिल्ली के क्लब से चुराई थी कार, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद|06 अगस्त 2026
दस महीने पहले दिल्ली के क्लब से चुराई थी कार, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना पुलिस और ट्रांस हिंडन जोन की स्वाट टीम ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक कार बरामद की है। आरोपी कार को बेचने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान शानू (24 वर्ष), पुत्र मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ के खरखौदा का रहने वाला है और वर्तमान में लोनी (गाजियाबाद) के निठौरा रोड पर रहता हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी कार मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों से गाड़ियां चुराता था और बाद में जरूरतमंद लोगों को सस्ते दामों में बेचकर अपना खर्च चलाता था। आरोपी शानू के खिलाफ दिल्ली में पहले से दर्ज चोरी के मामले के अलावा, अब गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में चोरी की कार बरामद होने के संबंध में भी मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को देखकर भागने लगा अरोपी

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को लोहिया पार्क के पास आराधना रोड पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक टाटा टिगौर कार का चालक पुलिस को देखकर अचानक वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस को शक होने पर उसका पीछा किया गया और कुछ ही दूरी पर कार को रोक लिया गया। पूछताछ के दौरान चालक वाहन के कागजात नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह कार करीब दस महीने पहले दिल्ली के एक क्लब के बाहर से चोरी की थी।

दस महीने पहले​ दिल्ली से चुराई थी कार

पूछताछ में शानू ने कुबूला कि उसने यह टाटा टिगौर कार करीब 10 महीने पहले दिल्ली के एक क्लब के बाहर से चुराई थी। चोरी करने के बाद उसने गाड़ी को पकड़ में आने से बचाने के लिए लोनी स्थित अपने घर के पास एक पार्किंग में छिपाकर खड़ा कर दिया था। जब वह मामले को शांत मानकर कार को किसी ग्राहक को बेचने जा रहा था, तभी गाजियाबाद पुलिस ने उसे चेकिंग में पकड़ लिया। वह मौके पर गाड़ी के कोई कागजात नहीं दिखा सका।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।