गाजियाबाद में महिला का फंदे से लटका मिला शव: पड़ोसियों ने पुलिस का दी सूचना, तीन-चार दिन से बंद कमरे से आ रही थी बदबू

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में एक महिला का शव घर के अंदर मिला है। शव सोमवार, 26 जुलाई को बरामद किया गया। पड़ोसियों ने घर से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकाला। महिला के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था।
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची थी। पूछताछ में पता चला कि मृतक महिला का नाम प्रमिला (करीब 45 वर्ष) था। वह अपने पति पवन निवासी जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार के साथ रहती थी। यह परिवार करीब 10 सालों से इस मकान में रह रहा था। मकान मालकिन पुष्पा ने बताया कि मकान पर 25 जुलाई से ताला लगा हुआ था। सोमवार को पड़ोसियों ने दुर्गंध और दरवाजे पर मक्खियां मंडराते देखीं। प्रमिला के साथ रहने वाला व्यक्ति पवन घटना के बाद से गायब है। लोगों ने प्रमिला की हत्या की आशंका जताई है।
दरवाजा तोड़ शव को बाहर निकाला गया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकाला। महिला के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। प्रमिला की पहली शादी पिंटू से हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी विद्या (लगभग 7 वर्ष) है। विद्या घटना के समय रिश्तेदारों के यहां थी। पवन की पहली पत्नी से भी दो बेटियां हैं, लक्ष्मी जिसकी उम्र लगभग 5-6 वर्ष और मैक्रोनी लगभग 3-4 वर्ष बतया जा रहा हैं।
फरार पति की तलाश कर रही पुलिस
प्रमिला और पवन पिछले लगभग 6-7 वर्षों से साथ रह रहे थे। उनके बीच अक्सर घरेलू विवाद और कहासुनी होती रहती थी। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गायब व्यक्ति पवन की तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।











