गाजियाबाद में चारपाई पर सो रहे बच्चे को ट्रक ने रौंदा: पंचर की दुकान पर पिता के पास आया था बच्चा, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद|13 सितंबर 2026
पंचर की दुकान पर पिता के पास आया था बच्चा, जांच में जुटी पुलिस

मसूरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क किनारे सो रहे बच्चे की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा डासना देहात के कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक के पास हुआ। अकरम अपने पिता की टायर पंचर की दुकान पर आया था। सुबह वह दुकान के पास चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे ट्रक ने चारपाई में टक्कर मार दी। हादसे में अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि अकरम अपने पिता के पास टायर पंचर की दुकान पर आया था। रविवार सुबह वह दुकान के नजदीक चारपाई पर सो गया। करीब 6:30 बजे वहां से गुजर रहे ट्रक ने चारपाई को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। लोगों ने घायल बच्चे को उठाया और परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। एसएचओ मसूरी के अनुसार, ट्रक की टक्कर से अकरम घायल हुआ था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक और चालक की जानकारी जुटा रही पुलिस

अकरम की मौत की खबर परिवार तक पहुंचते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।