गाजियाबाद में पुलिस और चेन लुटेरे में मुठभेड़: चेकिंग के दौरान भागने लगा बदमाश, पीछा कर टीम ने दाएं पैर में मारी गोली

गाजियाबाद|24 सितंबर 2026
चेकिंग के दौरान भागने लगा बदमाश, पीछा कर टीम ने दाएं पैर में मारी गोली

गाजियाबाद के कविनगर में पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चेन लुटेरे को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। आधी रात को हुई इस कार्रवाई के बाद जब पुलिस घायल बदमाश को अपने कंधों पर उठाकर ला रही थी, तो वह गिड़गिड़ाने लगा और बोला-साहब, अब मैं पढूंगा-लिखूंगा, मुझे माफ कर दो। अब कभी गलती नहीं करूंगा।

कविनगर पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बदमाश को रोकने का प्रयास किया, तो वे बैरिकेडिंग पार कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए सोने से बनी टिक्की, हथियार और घटना में शामिल वाहन बरामद किया है।

महिला ने दर्ज कराई थी एफआईआर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान मंसूरी उर्फ मक्खी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। आरोपी मूल रूप से लोहिया नगर, थाना आदर्श नगर, दिल्ली का रहने वाला है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश गोविन्दपुरम इलाके में हुई एक लूट की घटना में वांछित था। 11 सितंबर 2026 को आरके पुरम, गोविन्दपुरम की रहने वाली एक महिला ने थाना कविनगर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि सफेद स्कूटी पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से करीब 5 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था और फरार हो गए थे। इसी मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने टीम गठित की थी।

मंगलसूत्र को पिघला कर बनाई सोने की टिक्की

पुलिस की पूछताछ में आरोपी इमरान ने मंगलसूत्र लूटने की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि 11 सितंबर की सुबह उसने अपने दोस्त सूरज के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। सबूत मिटाने और उसे बेचने के उद्देश्य से दोनों ने उस मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की एक टिक्की बना ली थी। इमरान ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले उन दोनों ने मिलकर आरडीसी इलाके में अलग-अलग स्थानों से दो मोबाइल भी चोरी किए थे। गिरफ्तारी के दिन इमरान उसी सोने की टिक्की को बेचने के लिए निकला था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।