सीएम योगी का आज वेस्टर्न यूपी दौरा: गाजियाबाद, शामली और बिजनौर जाएंगे मुख्यमंत्री, 2415 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तूफानी दौरे पर हैं, जहां वे दो हजार 415 करोड़ से अधिक की कुल 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज मुख्य रूप से तीन जिलों-गाजियाबाद, शामली और बिजनौर के दौरे पर रहेंगें। इस महत्वपूर्ण दौरे और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और स्थानीय विकास को एक नई और बड़ी रफ्तार मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तीनों ही जिलों में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूपी को आज 2 हजार 452 करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं। सीएम योगी, वेस्टर्न यूपी में 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी का कहना है कि विकास और लोक कल्याण के ये तोहफे वेस्टर्न उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार देते हुए विकसित यूपी के संकल्प को और ज्यादा सशक्त करेंगे। पश्चिमी यूपी के विकास के नजरिए से इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को अहम माना जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स शामली, बिजनौर और गाजियाबाद की अलग-अलग विधानसभाओं को मिलेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी जानकारी
अपने पश्चिमी यूपी के दौरे पर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी भी दी। सीएम योगी ने पोस्ट किया,पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज विकास, जनकल्याण और जनविश्वास की नई ऊर्जा से आलोकित होगा। जनपद शामली, बिजनौर और गाजियाबाद के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में 2,452 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 255 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।
बिजनौर में जनसभा के बाद गाजियाबाद के लिए होगें रवाना
शामली कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बिजनौर पुलिस लाइन पहुंचेंगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 2:25 बजे वर्धमान कॉलेज पहुंचकर बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।
जिलों में बढ़ा दी गई सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शामली, बिजनौर और गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बिजनौर में करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।जनसभा को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
साफ-सफाई के साथ सड़कों की मरम्मत
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलों में सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के संभावित मार्गों को विशेष रूप से संवारा गया है।
कैदियों से मुलाकात रहेगी स्थगित
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिला कारागार बिजनौर में शुक्रवार को कैदियों से परिजनों और अधिवक्ताओं की मुलाकात स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित अगली तिथि पर ही मुलाकात के लिए आने का अनुरोध किया है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









