गाजियाबाद में बदमाशों का एनकाउंटर: पुलिस ने किया तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार, बरामद किया 21किलो गांजा और ह​थियार

गाजियाबाद|09 अगस्त 2026
पुलिस ने किया तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार, बरामद किया 21किलो गांजा और ह​थियार

विजयनगर इलाके में पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ में 3 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो तस्करों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 21 किलो गांजा (ड्रग्स), दो अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी बरामद की है।

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि विजयनगर पुलिस और सर्विलांस टीम को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्कूटी पर नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने जब हिंडन बैराज के पास उन्हें रोकने का इशारा किया, तो वे पुश्ता रोड की तरफ भागने लगे। पीछा करने के दौरान कच्चे रास्ते पर तस्करों की स्कूटी फिसल गई और तीनों गिर गए। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अनस के पैर में दो गोलियां और दिलशाद के पैर में एक गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी असलम को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ही दबोच लिया।

अस्पताल में घायल बदमाशों का कराया जा रहा उपचार

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी भोजपुर के फरीदनगर निवासी अनस, टीला मोड़ के असालतपुर निवासी दिलशाद और असलम हैं। मुठभेड़ में अनस और दिलशाद गोली लगने से घायल हुए, जबकि असलम को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पकड़ने के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

एसीपी के मुताबिक, शनिवार को पुलिस टीम हिंडन बैराज के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। तलाशी में स्कूटी से 21 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा दो 315 बोर के तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा खरीदकर एनसीआर क्षेत्र में बेचते थे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।