गाजियाबाद में हाईकोर्ट ने थाना प्रभारी को किया लाइन हा​​​जिर: लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में तीन पुलिसकर्मी भी सस्पेंड, कार्रवाई न होन पर पीड़िता ने अदालत का किया था रूख

गाजियाबाद|
लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में तीन पुलिसकर्मी भी सस्पेंड, कार्रवाई न होन पर पीड़िता ने अदालत का किया था रूख

कोर्ट के आदेश के बावजूद मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतना गाजियाबाद के वेव सिटी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह को भारी पड़ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के कड़े रुख और संज्ञान के बाद पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेव सिटी थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही, लापरवाही और अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों में तीन अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वेव सिटी क्षेत्र में पूर्व में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए आरोपों को सही नहीं माना और मामला दर्ज नहीं किया। निचली अदालत के आदेश के बावजूद जब थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की, तो नाराज पीड़िता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली व ढीले रवैये पर सख्त सवाल उठाए, जिसके बाद जिले के आला अधिकारी एक्शन मोड में आ गए।

एसपी पर भी लापरवाही को आरोप

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुये हाईकोर्ट ने डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने आदेश जारी कर वेव सिटी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह को हटाकर लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर शैलेंद्र तोमर को वेव सिटी थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एसीपी वेव सिटी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदेश कुमार को भी अदालती आदेश की अवहेलना के चलते लाइन हाजिर किया गया है।

डीसीपी ने किया निरीक्षण

डीसीपी लाइंस द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दलवीर सिंह और हितांशु रात की ड्यूटी से नदारद पाए गए। वहीं, उनके साथी योगेंद्र ने रजिस्टर में उनकी फर्जी हाजिरी लगाई थी। अनुशासनहीनता के इस गंभीर मामले में दलवीर, हितांशु और योगेंद्र तीनों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट बता दिया है कि अदालती आदेशों की अवहेलना, जनता की शिकायतों में लापरवाही और ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।