गाजियाबाद में युवक की बेरहमी से पिटाई: कार में जबरन ले जाने का आरोप, युवती से प्रेम संबंध का विवाद

गाजियाबाद|
कार में जबरन ले जाने का आरोप, युवती से प्रेम संबंध का विवाद

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बुधवार को युवक को सड़क पर पीटने के बाद जबरन कार में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। लाल रंग की कार सवार युवकों पर युवक की पिटाई और उसे जबरन ले जाने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

लक्ष्मी गार्डन गली नंबर-2 निवासी संदीप का एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे और फोन पर भी बातचीत करते थे। कुछ दिन पहले युवती के परिवार को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद परिजनों ने युवती के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। बताया गया कि तीन दिन पहले युवती संदीप के घर पहुंची थी। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन कुछ युवकों के साथ वहां पहुंचे।

फोन कर घर से बुलाया

आरोप है कि युवती के परिजनों ने संदीप को फोन कर घर के बाहर बुलाया। इसके बाद रास्ते में उसकी पिटाई की गई और जबरन कार में बैठाकर ले गए। करीब आधे घंटे बाद आरोपी उसे बंथला फ्लाईओवर के पास छोड़कर फरार हो गए। संदीप के शरीर पर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीडियो और कार नंबर से आरोपियों की तलाश

परिवार और आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस वायरल वीडियो और कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप के घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।