गोंडा में सेल्फी के दौरान नदी में गिरा छात्र: 22 घंटे बाद मिला शव, पैर फिसलने से हुआ हादसा

गोंडा|09 सितंबर 2026
22 घंटे बाद मिला शव, पैर फिसलने से हुआ हादसा

मनकापुर क्षेत्र में सेल्फी लेने के दौरान 12वीं का छात्र बिसुही नदी में गिरकर डूब गया। मंगलवार दोपहर हुए हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब 22 घंटे तक तलाश अभियान चलाया। बुधवार सुबह 10 बजे छात्र का शव बरामद हो सका। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अमघटी पुल के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मोहम्मद कैफ अपने मौसी के बेटे जिया के साथ सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बिसुही नदी में जा गिरा। जिया ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मनकापुर पुलिस, सादुल्लाह नगर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था कैफ

मोहम्मद कैफ नवाबगंज थाना क्षेत्र की काजीपुर ग्राम पंचायत के कोल्हमपुर गांव का रहने वाला था। वह बचपन से सादुल्लाह नगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था और बलरामपुर के हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई मोहम्मद हुसैन की उम्र 14 साल और मोहम्मद हम्मान की 10 साल है।

मौके पर पहुंचे तहसील कर्मचारी

बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना पर मनकापुर तहसील के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मनकापुर कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र मंगलवार को नदी में डूबा था और बुधवार सुबह 10 बजे उसका शव बरामद हुआ। मामले की रिपोर्ट मनकापुर तहसील प्रशासन को दी जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।