गोरखपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 20 कार्यकर्ता नजरबंद: स्वागत कार्यक्रम में होना था शामिल, संगठन में नाराजगी

गोरखपुर|
स्वागत कार्यक्रम में होना था शामिल, संगठन में नाराजगी

जिले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी समेत करीब 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस उनके आवास पर पहुंची और सुबह तक किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। इसकी जानकारी बुधवार दोपहर पार्टी के मीडिया सेल ने दी।

कांग्रेस के अनुसार कार्यकर्ताओं को सुबह आठ बजे स्वागत कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन पुलिस की कार्रवाई के कारण वे कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। इस घटनाक्रम को लेकर संगठन में नाराजगी देखी गई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज से घबराकर प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उनका कहना है कि यह केवल नेताओं की नजरबंदी नहीं बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की भावना पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। वहीं, पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।