पीपीगंज में महिला की न्यूड लाश मिलने से सनसनी: ईंट से सिर कूंचकर हत्या की आशंका, SSP ने खुलासे के लिए गठित की दो टीमें

गोरखपुर|07 मार्च 2026
ईंट से सिर कूंचकर हत्या की आशंका, SSP ने खुलासे के लिए गठित की दो टीमें

पीपीगंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला की न्यूड लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेयर घट्टा पुल के पास 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया और जांच शुरू की। अबतक लाश की पहचान नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने पुल के पास महिला की लाश पड़ी देखी। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था और सिर को ईंटों से बुरी तरह कुचला गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

200 मीटर बाद वापस लौटा डॉग स्क्वायड

पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से सिर पर गंभीर वार किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला आसपास के किसी गांव की नहीं लग रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजकरण नायर और एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड करीब 200 मीटर तक गया, लेकिन फिर वापस लौट आया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। घटनास्थल पर शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया।

हर एंगल तलाश रही पुलिस

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

खुलासे के लिए बनी पुलिस की दो टीमें

पत्रकारों से बात करते हुए गोरखपुर के एसएसपी राजकरण नैय्यर ने बताया कि शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। हत्यारों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से बॉडी को यहां डंप किया है। एसएसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।