कैंपियरगंज में युवक ने तहसील में किया आत्मदाह का प्रयास: समय रहते पुलिस ने बचाया, प्रशासन ने रुकवाया निर्माण कार्य

गोरखपुर|
समय रहते पुलिस ने बचाया, प्रशासन ने रुकवाया निर्माण कार्य

कैंपियरगंज तहसील परिसर में जमीन विवाद से परेशान एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास कर दिया। युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया था। लेकिन मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मियों और तहसील कर्मचारियों की सतर्कता से उसे समय रहते बचा लिया गया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा शिवलहिया निवासी अखिलेश मौर्य का रामगति के परिवार से भूमि बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अखिलेश का आरोप है कि विवादित भूमि पर विपक्षी पक्ष निर्माण कार्य करा रहा था। उन्होंने निर्माण रुकवाने और न्याय दिलाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर उन्होंने तहसील परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया।

संयुक्त टीम ने की पैमाइश

घटना के बाद तहसीलदार, उपजिलाधिकारी आलोक रंजन सिंह और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर विवादित भूमि की पैमाइश कराई। जांच के बाद विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया। साथ ही दोनों पक्षों को अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी आलोक रंजन सिंह ने बताया कि मामले का निस्तारण राजस्व अभिलेखों के आधार पर किया जा रहा है और आवश्यक विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।