गोरखपुर में बाइक से घर लौट रहे युवक की मौत: बस ने मारी जोरदार टक्कर, भीड़ ने की चालक की पिटाई

गोरखपुर|14 घंटे पहले
बस ने मारी जोरदार टक्कर, भीड़ ने की चालक की पिटाई

भैंसा बाजार कस्बे में निजी बस की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी और बस में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल चालक को अस्पताल भेजा। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना काली मंदिर के पास घरसरिया गांव मोड़ की है। घरसरिया गांव निवासी 40 वर्षीय रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सिकरीगंज की ओर जा रही निजी बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर, कमर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

बस में की तोड़फोड़

दुर्घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बस चालक राजू पांडेय को पकड़ लिया। गोंडा जिले के साहू गांव निवासी चालक की भीड़ ने पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने बस में भी तोड़फोड़ की। इससे वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में हरनहीं चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण पाया।

परिवार में पसरा मातम

रविशंकर तिवारी गोरखपुर नगर निगम में निजी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह अपने पिता जितेंद्र तिवारी के तीन बेटों में सबसे छोटे था। परिवार में उसकी पत्नी, सात वर्ष का बेटा और पांच वर्ष की बेटी हैं। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। हरनहीं चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।