एक्सप्रेसवे से लखनऊ बस सेवा शुरू करने की मांग: भाजपा नेता ने यूपीएसआरटीसी को सौंपा ज्ञापन, यात्रियों को मिलेगा लाभ

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़े क्षेत्रों के यात्रियों के लिए सीधे लखनऊ बस सेवा शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में भाजपा भौवापार मंडल (गोरखपुर महानगर) के मंडल मंत्री शिवेश मिश्रा ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन मिश्रा (आईएएस) को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में खजनी, बड़हलगंज, बेलघाट, सिकरीगंज, टांडा, अतरौलिया समेत आसपास के क्षेत्रों से एक्सप्रेसवे के माध्यम से सीधे लखनऊ बस सेवा संचालित करने की मांग की गई है। शिवेश मिश्रा ने बताया कि सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक होगा। अपर प्रबंध निदेशक ने मांग को जनहित से जुड़ा बताते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और इस मार्ग पर जल्द परिवहन सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया।











