ड्यूटी के दौरान बोलेरो ने हेड कांस्टेबल को कुचला: ट्रेन हादसे की सूचना पर पहुंचे थे पुलिसकर्मी, वाहन छोड़कर चालक फरार

चौरी चौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीआरबी 112 पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर टूट गया। जबकि चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर चौरी चौरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सभा चौरी बदुरहिया के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम में हेड कांस्टेबल रजनीकांत और हेड कांस्टेबल अनुज शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। घटनास्थल पर पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर एकत्र हो चुके थे। जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी।
भीड़ नियंत्रित करते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेड कांस्टेबल रजनीकांत सड़क पर मौजूद भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारु कराने में जुटे थे। इसी दौरान देवरिया की ओर से गोरखपुर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर उनकी तरफ बढ़ गई। इससे पहले कि वे संभल पाते, वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद बोलेरो उनके ऊपर से गुजर गई। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों में दहशत फैल गई।
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर है और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
वाहन बरामद, चालक की तलाश तेज
पुलिस जांच में पता चला कि हादसे के बाद आरोपी चालक बोलेरो को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
चौरी चौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को ड्यूटी के एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीआरबी 112 पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर टूट गया। जबकि चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर चौरी चौरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सभा चौरी बदुरहिया के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम में हेड कांस्टेबल रजनीकांत और हेड कांस्टेबल अनुज शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। घटनास्थल पर पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर एकत्र हो चुके थे। जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी।
भीड़ नियंत्रित करते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेड कांस्टेबल रजनीकांत सड़क पर मौजूद भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारु कराने में जुटे थे। इसी दौरान देवरिया की ओर से गोरखपुर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर उनकी तरफ बढ़ गई। इससे पहले कि वे संभल पाते, वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद बोलेरो उनके ऊपर से गुजर गई। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों में दहशत फैल गई।
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर है और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
वाहन बरामद, चालक की तलाश तेज
पुलिस जांच में पता चला कि हादसे के बाद आरोपी चालक बोलेरो को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









