गोरखपुर में बसपा नेत्री ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन: बाढ़ में फसल हुई बर्बाद, 40 गांवों के किसान प्रभावित

गोरखपुर|
बाढ़ में फसल हुई बर्बाद, 40 गांवों के किसान प्रभावित

बड़हलगंज क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए बसपा नेत्री अस्मिता चंद ने एसडीएम मनीष कुमार को पत्रक सौंपा। उन्होंने राप्ती और घाघरा नदी की बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। एसडीएम ने इस संबंध में आवश्यक मदद का आश्वासन दिया।

अस्मिता चंद ने पत्रक में कहा कि राप्ती और घाघरा नदी में आई बाढ़ से 40 से अधिक गांवों के किसानों की खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हुई हैं। उन्होंने कहा कि कछार क्षेत्र के अधिकांश परिवारों की आजीविका खेती पर निर्भर है। ऐसे में फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सर्वे के बाद क्षतिपूर्ति की मांग

बसपा नेत्री ने प्रशासन से प्रभावित किसानों की फसलों का आकलन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नुकसान का सर्वे जल्द पूरा कराकर किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। उनका कहना है कि बाढ़ की वजह से किसानों की मेहनत और उम्मीदों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मनीष कुमार ने किसानों की बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए उन्हें आश्वस्त किया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।