गोरखपुर में सुसाइड नोट लिख बीटेक छात्र ने दी जान: नोट में लिखा- “नहीं बन पाया अच्छा बेटा”, हॉस्टल में रहकर करता था पढ़ाई

गोरखपुर|14 मई 2026
 नोट में लिखा- “नहीं बन पाया अच्छा बेटा”, हॉस्टल में रहकर करता था पढ़ाई

जिले में एक छात्र की मौत ने सभी को झकझोर दिया। रामगढ़ताल इलाके के एक बॉयज हॉस्टल में छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसकी बॉडी कमरे में मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्र की पहचान घनेंद्र चौधरी के रूप में हुई। वह अलीगढ़ जिले का रहने वाला था। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र था। वह हॉस्टल में अकेले रहकर पढ़ाई करता था।

पुलिस को मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला। इसमें छात्र ने बेहद भावुक बातें लिखीं। उसने लिखा कि वह अच्छा बेटा और अच्छा छात्र नहीं बन पाया। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी। लिखा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। अगले जन्म में फिर बेटा बनकर सपने पूरे करने की बात भी लिखी।

सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस और हॉस्टल स्टाफ भी भावुक हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सुबह तक कमरे से बाहर नहीं निकला

घटना इंदिरानगर इलाके के महादेव बॉयज हॉस्टल की है। हॉस्टल वार्डन ने गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि छात्र सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकला था। बुधवार शाम वह हॉस्टल लौटा था। इसके बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। गुरुवार सुबह तक कोई हलचल नहीं दिखी। इसके बाद वार्डन को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पुलिस बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया।

पंखे से लटकी मिली बॉडी

कमरे के अंदर छात्र का बॉडी पंखे से लटका मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद बॉडी नीचे उतारी गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिवार को दी गई सूचना

घटना की जानकारी छात्र के परिवार को दे दी गई है। उसके पिता बृजभान सिंह अलीगढ़ में रहते हैं। सूचना मिलते ही परिवार गोरखपुर के लिए रवाना हो गया।

रामगढ़ताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ होगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।