बस दुर्घटना में घायलों का एम्स गोरखपुर में तत्काल उपचार: 6 घंटे के बाद किया डिस्चार्ज, सभी मरीज खतरे से बाहर

गोरखपुर शहर में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को एम्स के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में तुरंत भर्ती कर उपचार दिया गया। पुलिस द्वारा कुल 16 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
एम्स की इमरजेंसी टीम ने तेजी और दक्षता के साथ सभी घायलों का प्राथमिक मूल्यांकन कर तुरंत उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
तीन मरीजों की हालत थी गंभीर
घायलों में तीन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इमरजेंसी में इंट्यूबेट किया गया। इन सभी मरीजों को बेहतर उपचार और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है।
अन्य मरीजों को मिली राहत
बाकी सभी घायलों को समुचित इलाज और करीब 6 घंटे की निगरानी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।
एम्स की प्रतिबद्धता
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एम्स हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए करुणा और समर्पण के साथ तत्पर रहता है और जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस घटना में एम्स गोरखपुर की त्वरित कार्यशैली और मेडिकल टीम की मुस्तैदी से सभी घायलों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे संभावित बड़ा खतरा टल गया।











