गोरखपुर में चलती बस में धुआं उठने से हड़कंप: चालक की सूझबूझ से टला हादसा, दूसरे वाहनों से कुशीनगर रवाना हुए यात्री

गोरखपुर|
चालक की सूझबूझ से टला हादसा, दूसरे वाहनों से कुशीनगर रवाना हुए यात्री

एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में यात्रियों से भरी एक अनुबंधित बस के टायर से अचानक धुआं उठने पर दहशत मच गई। गोरखपुर से कुशीनगर जा रही बस में सवार 50 से अधिक यात्री बस रुकते ही घबराकर बाहर निकल आए। हालांकि चालक की सूझबूझ और समय रहते बस रोक देने से बड़ा हादसा टल गया।

बस जैसे ही कुसम्ही बाजार पहुंची, आसपास मौजूद लोगों ने टायर से धुआं उठता देखा और तुरंत चालक को इसकी सूचना दी। चालक ने बिना देर किए बस रोक दी, जिसके बाद यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य होने पर यात्री दूसरे वाहनों से कुशीनगर के लिए रवाना हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें बस रुकते ही यात्री तेजी से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।