राजघाट में अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी: सुरक्षित बचा कार चालक, बारिश से टला बड़ा हादसा

गोरखपुर|
सुरक्षित बचा कार चालक, बारिश से टला बड़ा हादसा

राजघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात रही कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और वाहन को सुरक्षित नीचे उतरवाया।

घटना ट्रांसपोर्ट नगर से नार्मल चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार कार तेज गति से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार वहीं फंसकर रह गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने कार में बैठे चालक की खबर ली और पुलिस को जानकारी दी। राहत की बात यह रही कि चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन को डिवाइडर से नीचे उतरवाया।

बारिश बनी राहत की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय बारिश हो रही थी। इसी कारण सड़क पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों और राहगीरों की आवाजाही काफी कम थी। यदि यही घटना व्यस्त समय में होती तो कार किसी वाहन या राहगीर से टकरा सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का मानना है कि बारिश के कारण सड़क अपेक्षाकृत खाली थी, जिससे एक गंभीर दुर्घटना टल गई।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।