न्याय के प्रहरियों को सम्मानित करना गर्व की बात: मंत्री संजय निषाद ने बार एसोसिएशन चौरी-चौरा के पदाधिकारियों को किया सम्मानित, असहायों की मदद करने की सीख दी

गोरखपुर|16 अप्रैल 2026
मंत्री संजय निषाद ने बार एसोसिएशन चौरी-चौरा के पदाधिकारियों को किया सम्मानित, असहायों की मदद करने की सीख दी

बार एसोसिएशन चौरी-चौरा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह बुधवार को तहसील सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों से परिचय प्राप्त कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक अधिवक्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि यह बेहद गौरव का क्षण है। आज मुझे न्याय के प्रहरियों को सम्मानित करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मत्स्य मंत्री ने कहा कि आजादी के स्वर्णिम इतिहास की साक्षी चौरी-चौरा की धरती ने सदैव न्याय के लिए वीरों को जन्म दिया है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को मेहनत से काम करने के साथ ही गरीब, पिछड़ों और असहायों की मदद करने की सीख दी।

मंत्री संजय निषाद ने बार एसोसिएशन चौरी-चौरा के पदाधिकारियों को किया सम्मानित, असहायों की मदद करने की सीख दी

तैयार करेंगे न्याय की मजबूत दीवार

सभा को संबोधित करते हुए विधायक चौरी-चौरा ई. सरवन निषाद ने कहा कि अधिवक्ता समाज का वह महत्वपूर्ण अंग होता है, जो न्याय के सिद्धांत को लागू कराने में सबसे अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा हमसब मिलकर न्याय की मजबूत दीवार खड़ी करेंगे। चौरी- चौरा विधायक ने कार्यकारिणी के सदस्यों से परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि अधिवक्ताओं की मांग के मुताबिक पेयजल व अन्य सुविधाएं विकसित कराई जा चुकी हैं। आगे जो अन्य सुविधाएं चाहिए होंगी उन्हें भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित कुमार, महामंत्री अमिताभ बच्चन, चौरी-चौरा के चेयरमैन सन्नी जायसवाल, निषाद पार्टी के सदस्य व समाजसेवी आलोक अग्रवाल और सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।