नौका विहार पर चला “स्वच्छ रामगढ़ ताल” अभियान: बीओआई और जीडीए की संयुक्त पहल, स्वच्छता के लिए जुटे सैकड़ों लोग

शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में रामगढ़ ताल परिसर में “स्वच्छ रामगढ़ ताल” अभियान चलाया गया। सांसद रविकिशन की प्रेरणा और स्वच्छ गोरखपुर के विजन को ध्यान में रखते हुए बीओआई के आंचलिक कार्यालय गोरखपुर और जीडीए के संयुक्त सहयोग से यह अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
अभियान के तहत नौका विहार स्थित पैडलेगंज एंट्री प्वाइंट से पुलिस बूथ तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया। बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता यात्रा निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। वहीं, जीडीए के सहयोग से तैयार “रामगढ़ ताल स्वच्छता गीत” का प्रसारण भी कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे कई सीनियर अफसर
कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक आशीष कुमार शर्मा, उप आंचलिक प्रबंधक सुनील कुमार ढाका सहित कई सीनियर अफसर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसी शहर की पहचान केवल विकास परियोजनाओं से नहीं, बल्कि वहां की स्वच्छता और नागरिक जागरूकता से भी बनती है।
एनपीएस खाते खोलने की घोषणा
इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक अहम पहल करते हुए रामगढ़ ताल परिसर में कार्यरत 30 सफाई मित्रों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) खाते खोलने की घोषणा की। प्रत्येक सफाई मित्र के खाते में पहली किस्त के रूप में एक-एक हजार रुपये जमा किए गए।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









