पूर्वांचल के विकास को रफ्तार देगा सीएम का जापान दौराः: गोरखपुर के व्यापारी बोले मुख्यमंत्री के प्रयासों से कारोबार में हो रही बढ़ोत्तरी, फाॅरेन इंवेस्टमेंट से बढ़ेगा रोजगार

मंजूर अहमद|06 मार्च 2026
गोरखपुर के व्यापारी बोले मुख्यमंत्री के प्रयासों से कारोबार में हो रही बढ़ोत्तरी, फाॅरेन इंवेस्टमेंट से बढ़ेगा रोजगार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान और सिंगापुर के दौरे पर हैं। प्रदेश में फाॅरेन इंवेस्टमेंट जुटाने के उद्देश्य से किया जाने वाला सीएम का यह दौरा कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। सीएम योगी के दौरे को लेकर गोरखपुर के व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां के व्यापारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की फाॅरेन इंवेस्टमेंट पाॅलिसी सराहनीय है। इससे गोरखपुर में विकास की नई पटकथा लिखी जाएगी। यहां पहले से कई अच्छी कंपनियां शानदार कारोबार कर रही हैं। सिंगापुर और जापान की वर्ल्ड फेमस टेक्नोलॉजी वाली इंडस्ट्री आ जाने से गोरखपुर समेत पूर्वांचल के विकास को नए पंख लग जाएंगे।

गोरखपुर के व्यापारी बोले मुख्यमंत्री के प्रयासों से कारोबार में हो रही बढ़ोत्तरी, फाॅरेन इंवेस्टमेंट से बढ़ेगा रोजगार

पूर्वांचल के लोगों को मेट्रो सिटीज में नहीं जाना पड़ेगा

गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार जयसवाल ने नव्य जागरण से बातचीत में बताया कि सीएम योगी यूपी में अधिकतम निवेश लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यहां मल्टीनेशनल कंपनियों के आ जाने से उद्योग और कारोबार को तो बढ़ावा मिलेगा ही, रोजगार की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।

गोरखपुर के व्यापारी बोले मुख्यमंत्री के प्रयासों से कारोबार में हो रही बढ़ोत्तरी, फाॅरेन इंवेस्टमेंट से बढ़ेगा रोजगार

फाॅरेन इंवेस्टमेंट के धरातल पर आ जाने से गोरखपुर समेत पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे मेट्रो सिटीज की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। नितिन ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को भी छोटे कारोबारियों व लघु उद्योगों के विकास के लिए कदम उठाने होंगे।

सार्क के साथ मजबूत करने होंगे संबंध

व्यापारी शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में सेमाकंडक्टर और डेटा सेंटर स्थापित करने की बात हो रही है। इससे विदेशी कंपनियों को पांव पसारने का मौका मिलेगा। सीएम को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) के साथ अपने संबंध और मजबूत करने होंगे। इससे व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।

गोरखपुर के व्यापारी बोले मुख्यमंत्री के प्रयासों से कारोबार में हो रही बढ़ोत्तरी, फाॅरेन इंवेस्टमेंट से बढ़ेगा रोजगार

साड़ी कारोबारी प्रदीप टेकरीवाल ने कहा कि सीएम योगी का जापान दौरा प्रदेश के व्यापारिक गतिविधियों में नई चेतना विकसित करेगा। कोई भी देश या प्रदेश तभी विकसित होता है, जब वहां की इंडस्ट्री समृद्ध होती है। यूपी में इस समय दिन दूना, रात चौगुना विकास हो रहा है। यह धरातल पर नजर भी आ रहा है।

गोरखपुर के व्यापारी बोले मुख्यमंत्री के प्रयासों से कारोबार में हो रही बढ़ोत्तरी, फाॅरेन इंवेस्टमेंट से बढ़ेगा रोजगार

दिल्ली, नोएडा की तर्ज पर हो गोरखपुर का विकास

चटोरी गली के व्यापारी इसरार अहमद ने कहा कि सीएम योगी विदेश दौरे पर गए हैं। वे निश्चित तौर पर गोरखपुर समेत पूर्वांचल के लिए भारी निवेश और नई संभावनाओं को लेकर आएंगे। कारोबारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि बीते कई सालों से मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए काफी अच्छा काम कर रहे हैं।

गोरखपुर के व्यापारी बोले मुख्यमंत्री के प्रयासों से कारोबार में हो रही बढ़ोत्तरी, फाॅरेन इंवेस्टमेंट से बढ़ेगा रोजगार

सीएम जापान की अत्याधुनिक तकनीक वाली कंपनियों को यहां निवेश के लिए प्रेरित करने में सफल रहेंगे। अनिल ने कहा कि हम दिल्ली, नोएडा की तर्ज पर गोरखपुर को भी विकसित होते देखना चाहते हैं। अनूप सिंह, जावेद अहमद, अनूप जालान, प्रमोद टेकरीवाल व अन्य व्यापारियों ने भी सीएम के दौरे की सराहना की है।

गोरखपुर के व्यापारी बोले मुख्यमंत्री के प्रयासों से कारोबार में हो रही बढ़ोत्तरी, फाॅरेन इंवेस्टमेंट से बढ़ेगा रोजगार
नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।