गीडा में फैक्ट्री के पास ही बना सकेंगे आवासः : छोटे व्यापारियों को सहूलियत देने के लिए आवासीय योजना लांच, छह अप्रैल को निकलेगी लाॅटरी

अगर आप भी गोरखपुर के कॉमर्शियल एरिया में घर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से व्यवसायिक भूखंडों के बाद अब आवासीय भूखंड भी एलाॅट किए जाएंगे।
गीडा की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सेक्टर 11 व सेक्टर 23 में 239 भूखंड व 96 आवासीय भवन, मध्यम व निम्न आय वर्ग के लिए बनाए जा रहे हैं। सभी का आवंटन ऑनलाइन लाॅटरी सिस्टम से किया जाएगा। भूखंडों व फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरु हो चुका है।
मिलेंगी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं
गीडा प्रशासन की ओर से बड़े उद्योगों के साथ ही छोट व मझोले उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छोटे व्यवसायिक भूखंड आवंटित करने से कई लघु व कुटीर उघोग विभिन्न सेक्टर्स में स्थापित हो चुके हैं। ऐसे में नई आवासीय योजना के शुरु हो जाने से इन व्यापारियों को फैक्ट्री के पास ही आवास बनाने की सुविधा भी मिल जाएगी। गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि नई योजना में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ भूखंड व फ्लैट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन लाॅटरी के माध्यम से आवेदकों को भूखंडों का एलॉटमेंट किया जाएगा।
24 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
गीडा की आवासीय योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरु कर दिया गया है। भूखंड पाने के लिए आवेदक 24 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। आवासीय योजना के लिए ऑनलाइन लाॅटरी छह अप्रैल को निकाली जाएगी।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










