हरपुर बुदहट में मिला व्य​क्ति का शव: चेहरे और पेट पर खून के निशान, इलाके में सनसनी

गोरखपुर|
चेहरे और पेट पर खून के निशान, इलाके में सनसनी

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के तुलसीरतन गांव के सिवान में रविवार दोपहर करीब 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के चेहरे और पेट पर खून के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्याकर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई।

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ लोग खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा था और चेहरे व पेट पर खून के निशान दिखाई दे रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सोनबरसा पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हत्या की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह शव पर खून के निशान मिले हैं, उससे मामला सामान्य नहीं लग रहा है। लोगों ने हत्या के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

घटना के पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।