एम्स की डाक्टर से छेड़खानी करने वाले मनचले अरेस्ट : देवरिया के रहने वाले आरोपियों ने डेढ़ किमी तक किया था पीछा, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पहचान की

गोरखपुर|
देवरिया के रहने वाले आरोपियों ने डेढ़ किमी तक किया था पीछा, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पहचान की

एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़खानी करने वाले तीन मनचलों को मंगलवार को एम्स पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। देवरिया के रहने वाले आरोपियों ने डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करके महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता की थी। एम्स पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पहचान कर आरोपियों को धर दबोचा।

रास्ते में की थी छेड़खानी

रविवार की रात में करीब आठ बजे एम्स की डाक्टर स्कूटी से अकेले मोहददीपुर स्थित ओरियन मॉल से एम्स कैंपस की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। डॉक्टर के विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए। डरी-सहमी महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत एम्स थाना पुलिस से की।

छेड़खानी के आरोपी आदित्य राव को एम्स पुलिस ने मंगलवार को अरेस्ट कर लिया।
छेड़खानी के आरोपी आदित्य राव को एम्स पुलिस ने मंगलवार को अरेस्ट कर लिया।

महिला डॉक्टर ने दर्ज कराई थी एफआईआर

महिला डॉक्टर के प्रार्थना पत्र पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही एम्स पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान देवरिया निवासी सूरज गुप्ता, अमृत विश्वकर्मा और आदित्य राव के रुप में की। पुलिस ने दो आरोपियों सूरज गुप्ता और अमृत विश्वकर्मा को तत्काल अरेस्ट कर लिया। इस दौरान रामपुर खास का रहने वाला आदित्य राव फरार हो गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।