रामगढ़ताल में बन रहा डबल लेन पुल: अंतिम चरण में निर्माण कार्य, सीएम योगी जल्द करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर|17 अप्रैल 2026
 अंतिम चरण में निर्माण कार्य, सीएम योगी जल्द करेंगे लोकार्पण

शहर के रामगढ़ताल क्षेत्र में वाटर-बॉडी पर बन रहा डबल लेन पुल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लगभग 14.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 112 मीटर लंबा पुल मई माह में लोकार्पण के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशासन और निर्माण एजेंसियां कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटी हैं। पुल का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और दोनों ओर एप्रोच रोड तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही आकर्षक लाइटिंग भी लगा दी गई है जो रात में पुल की सुंदरता को बढ़ाएगी। फिलहाल पाथवे का कुछ कार्य शेष है। जिसे इस सप्ताह पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माणकारी एजेंसी अप्रैल के अंत तक सीएम योगी के हाथों नवनिर्मित पुल के उद्घाटन की तैयारी कर रही है।

दो हिस्सों को जोड़ेगा पुल, आसान होगी आवाजाही

यह पुल योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे स्थित कापरिट पार्क को गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पास वाली सड़क से जोड़ेगा। इसके बन जाने से तारामंडल क्षेत्र के दो हिस्सों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

काम करता मजदूर।
काम करता मजदूर।

स्काई वॉक जैसा मिलेगा अनुभव, बढ़ेगा आकर्षण

वाटर-बॉडी के ऊपर से गुजरते समय यह पुल लोगों को स्काई वॉक जैसा अनुभव देगा। इसकी आकर्षक डिजाइन, आधुनिक लाइटिंग और आसपास का दृश्य इसे पर्यटकों के लिए खास बनाएगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख स्थलों तक पहुंच होगी आसान

पुल के बन जाने के बाद सर्किट हाउस, नौका विहार, चंपा देवी पार्क और प्राणी उद्यान जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंच और अधिक सुगम हो जाएगी। इससे शहर के यातायात पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 अंतिम चरण में निर्माण कार्य, सीएम योगी जल्द करेंगे लोकार्पण

सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की भी योजना

इसके साथ ही वसुंधरा एन्क्लेव से लेकर जीडीए उपाध्यक्ष आवास, ग्रीनवुड अपार्टमेंट और गोरक्ष एन्क्लेव होते हुए नौकायन मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण की योजना है। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

शहर के विकास को मिलेगी नई गति

यह पुल और इससे जुड़ी परियोजनाएं गोरखपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और शहर को एक आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।