परिवार ने लगाया धर्मांतरण का आरोप: न्याय के लिए सीएम जनता दर्शन में लगाई गुहार, दो साल से लापता थी किशोरी

गोरखपुर|1 घंटा पहले
न्याय के लिए सीएम जनता दर्शन में लगाई गुहार, दो साल से लापता थी किशोरी

सहजनवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसका कथित रूप से धर्मांतरण कराने और परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले निवासी युवक के खिलाफ नया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की मां के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी वर्ष 2024 में अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने सहजनवा थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि बिहार के रोहतास जिले के करमा अमझोर गांव निवासी सोहेल अंसारी नामक युवक किशोरी को अपने साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

धर्मांतरण कर किया गया माइंड वॉश

किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी का कथित रूप से धर्मांतरण कराया। उसका इस तरह माइंड वॉश किया कि वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। परिवार का कहना है कि बरामदगी के बाद भी किशोरी का व्यवहार पूरी तरह बदल चुका था। वह परिजनों के पास वापस आने से लगातार इनकार कर रही थी। पुलिस द्वारा कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने के दौरान भी किशोरी ने परिवार के साथ रहने की इच्छा नहीं जताई। नाबालिग होने के कारण उसे बाद में राजकीय बालिका गृह में भेज दिया गया। जहां उसकी देखरेख और काउंसलिंग कराई जा रही है।

जेल से छूटने के बाद धमकी देने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक जेल से रिहा होने के बाद भी परिवार का पीछा नहीं छोड़ रहा है। शिकायत के मुताबिक वह लगातार फोन और अन्य माध्यमों से परिवार को धमकियां दे रहा है और जान से मारने की चेतावनी दे रहा है। इसी को लेकर परिवार ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे परिवार को सुरक्षा मिल सके।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी सोहेल अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार द्वारा लगाए गए धर्मांतरण, धमकी और अन्य आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही नाबालिग किशोरी की नियमित काउंसलिंग भी कराई जा रही है। जिससे उसकी स्थिति और परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझा जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।