बिजली शिकायतों पर अब होगी त्वरित कार्रवाई: उपभोक्ताओं के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी, सीधे संबंधित अधिकारियों से कर सकेंगे संपर्क

गोरखपुर|2 घंटे पहले
उपभोक्ताओं के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी, सीधे संबंधित अधिकारियों से कर सकेंगे संपर्क

बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए राप्तीनगर विद्युत वितरण खंड ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सभी विद्युत उपकेंद्रों के कंट्रोल रूम और संबंधित अवर अभियंताओं (जेई) के मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। अब उपभोक्ता बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, फॉल्ट, तार टूटने या ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याओं की सूचना सीधे संबंधित अधिकारियों को देकर शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकेंगे। विभाग का दावा है कि इस व्यवस्था से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक तेज और प्रभावी होगी।

विभाग ने बताया कि किसी कारणवश संबंधित कंट्रोल रूम या जेई से संपर्क नहीं होने पर उपभोक्ता 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराते समय उपभोक्ताओं से नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर सही तरीके से उपलब्ध कराने की अपील की गई है। ताकि विभागीय टीम बिना विलंब मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सके।

दुर्घटना से बचाव के लिए जारी की गई सलाह

बिजली विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है। विभाग के अनुसार यदि कहीं बिजली का तार टूट जाए, विद्युत पोल गिर जाए या ट्रांसफॉर्मर में कोई खराबी दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे छूने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत संबंधित कंट्रोल रूम, जेई अथवा हेल्पलाइन 1912 पर सूचना दें। इससे तकनीकी टीम सुरक्षित तरीके से समस्या का समाधान कर सके।

निर्बाध आपूर्ति पर विभाग का फोकस

विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शिकायत निस्तारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को छोटी-बड़ी विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

इन बिजली उपकेंद्रों के जारी हुए संपर्क नंबर

जारी सूची के अनुसार राप्तीनगर-ओल्ड और कृष्णानगर उपकेंद्र के लिए कंट्रोल रूम नंबर 9453047870 है। राप्तीनगर-ओल्ड के जेई सत्यम श्रीवास्तव (9453047403) और कृष्णानगर के जेई नूर आलम (9450998636) हैं। राप्तीनगर-न्यू उपकेंद्र के लिए कंट्रोल रूम 9415618168 तथा जेई मोहन लाल (9453047402) हैं। मेडिकल कॉलेज-ओल्ड के लिए कंट्रोल रूम 9453047871 और मेडिकल कॉलेज-न्यू के लिए 9453053206 जारी किया गया है। दोनों उपकेंद्रों के जेई त्रिलोकी महेश्वरी (9453047404) हैं। मानबेला उपकेंद्र के लिए कंट्रोल रूम 9415753626 तथा जेई निरंजन ओझा (7459868959) हैं। वहीं शाहपुर और सहजनवा रोड उपकेंद्र का कंट्रोल रूम नंबर 9453047869 है। शाहपुर के जेई भारतेंदु चौबे (9453047405) तथा सहजनवा रोड के जेई दयानंद गौड़ (9453047405) हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।