गोरखपुर में पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

गोरखपुर|24 अप्रैल 2026
नाबालिग बेटी से की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके से एक रूहकंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जिसने रिश्तों की पवित्रता पर गहरा सवालिया निशान लगा दिया है। एक पिता पर अपनी ही 13 वर्षीय मासूम बेटी के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने का बेहद संगीन आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। यह घटना समाज के उस काले चेहरे को उजागर करती है जहां घर की चारदीवारी के भीतर ही मासूम सुरक्षित नहीं हैं।

पीड़िता की मां लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे वह रोजाना की तरह अपने काम पर निकल गई थी। उस वक्त घर में उसकी 15 वर्षीय और 13 वर्षीय दो बेटियां सो रही थीं। घर में मौजूद पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ छेड़खानी और बेहद अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। मासूम बच्ची इस अप्रत्याशित व्यवहार से इस कदर सहम गई और ट्रॉमा में चली गई। वह विरोध करना तो दूर डर के मारे चीख भी नहीं सकी। जब मां काम से वापस लौटी तब बदहवास बेटी ने अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद मां बिना देर किए अपनी बेटियों के साथ पीपीगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी कर चुका था वारदात

परिवार के अन्य सदस्य भी थाने एकत्र होने लगे और एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हुए। पीड़िता की एक बड़ी बहन जो शादीशुदा है। अपनी बहनों के समर्थन में थाने पहुंची। इसी बीच दूसरी बेटी ने भी रोते हुए अपने पिता के काले अतीत का पर्दाफाश किया और बताया कि कुछ महीने पहले उसके साथ भी पिता ने वैसी ही घिनौनी हरकत की थी। उसी खौफ और जिल्लत के कारण वह अपने बड़े पिता (ताऊ) के घर रहने चली गई थी। तब मामला लोकलाज के कारण दब गया था। पुलिस अब इस मामले को और भी गंभीरता से ले रही है और पुराने मामलों की भी कड़ियां जोड़ रही है।

मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

पीपीगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। हालांकि, नाबालिग पीड़िता ने छेड़खानी की बात विस्तार से बताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छेड़खानी की पुष्टि हो रही है लेकिन बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। वर्तमान में पुलिस ने पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।