फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के 2 साल पूरे: 50 से ज्यादा बच्चे बने स्पेशल गेस्ट, खाना, सैर और गिफ्ट ने बढ़ाईं खुशियां

गोरखपुर|
50 से ज्यादा बच्चे बने स्पेशल गेस्ट, खाना, सैर और गिफ्ट ने बढ़ाईं खुशियां

रामगढ़ताल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ने अपनी दूसरी सालगिरह मनाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया था। सालगिरह के मौके पर रेस्टोरेंट को लाइटों और फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। इस अवसर को खास बनाने के लिए रेस्टोरेंट के ओनर आलोक अग्रवाल ने 50 से अधिक बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया। बच्चों को खाना खिलाने के साथ रेस्टोरेंट की सैर कराई गई और उन्हें मनपसंद गिफ्ट भी दिए गए।

दोपहर करीब दो बजे बच्चे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां आयोजकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी बच्चों को पूरे रेस्टोरेंट का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने रामगढ़ताल के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया। भ्रमण के बाद उन्हें उनकी पसंद का खाना परोसा गया। कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद से जुड़े कई गिफ्ट भी दिए गए। बच्चों ने पूरे आयोजन का खूब आनंद लिया और उनके लिए यह दिन यादगार बन गया।

50 से ज्यादा बच्चे बने स्पेशल गेस्ट, खाना, सैर और गिफ्ट ने बढ़ाईं खुशियां

बच्चों को परिवार जैसा प्यार देने की पहल

कार्यक्रम के आयोजक तोषित गोयल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को एक दिन परिवार जैसा प्यार, सम्मान और खुशियां देना था। उन्होंने कहा कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है और यह गोरखपुर के पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। आयोजकों ने स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों से भी रामगढ़ताल आने और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का अनुभव लेने की अपील की।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।