महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में एडमिशन शुरू: आगामी तीस जून तक कर सकेंगे आवेदन, यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

गोरखपुर|1 घंटा पहले
आगामी तीस जून तक कर सकेंगे आवेदन, यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

शहर के महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की है। जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी आसानी से प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार स्नातक स्तर पर बीएससी बायोलॉजी ग्रुप, बीएससी मैथ्स ग्रुप, बीएससी होम साइंस, बीकाम, बीबीए और बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमकाम के अलावा एमएससी मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि और शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप पाठ्यक्रम चुनने का अवसर मिलेगा।

प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और सरल होगी

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस में कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग स्थित काउंटर से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मेरिट और प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा चयन

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। वहीं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश कॉलेज द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा या स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसके साथ ही कॉलेज ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से इस वर्ष आवेदन शुल्क में भी कमी की है। प्रशासन का मानना है कि इससे अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगे और प्रवेश प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।