गैस ने बिगाड़ा इफ्तार पार्टी का जायका: रोजा खोलने के लिए सेंवई व अन्य पकवान बनाने में हो रही दिक्कत, समय से बुकिंग के बाद भी नहीं मिल पा रही सिलेंडर की डिलेवरी

गोरखपुर|18 मार्च 2026
रोजा खोलने के लिए सेंवई व अन्य पकवान बनाने में हो रही दिक्कत, समय से बुकिंग के बाद भी नहीं मिल पा रही सिलेंडर की डिलेवरी

ईरान-इजराइल वार का असर अब किचन पर नजर आने लगा है। समय से सिलेंडर बुक करने के बाद भी लोगों डिलेवरी में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, रमजान के महीने में होने वाली इफ्तार पार्टी भी अब गैस की किल्लत के चलते फीकी नजर आने लगी है। दिन भर रोजा रखने के बाद आपसी सौहार्द के भाव से मु​​स्लिम समाज के लोग एक-दूसरे को इफ्तार पार्टी की दावत देते हैं। लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब इफ्तार पार्टी पर नजर आने लगा है। सिलेंडर सार्टेज का असर ऐसा है कि अब लोग इफ्तार पार्टी में ज्यादा देर तक पकने वाले पकवान बनाने से बच रहे हैं। इस​का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। सबसे मनपसंद पकवान सेंवई की बिक्री 50 फीसदी तक कम हो चुकी है।

सेंवई के इन बाजारों का हाल सबसे ज्यादा खराब

सिटी के तुर्कमानपुर, घंटाघर, शाहमारुफ और रेती मार्केट में सेंवईयों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। हालांकि गैस किल्लत के चलते अब यहां के दुकानदारों के चेहरे पर भी मायूसी देखने को मिल रही है। तुर्कमानपुर ​में गोल्डेन सेवई कंपनी संचालित करने वाले मलिक मोहम्मद शारिब ने बताया कि गैस की किल्लत के चलते लगातार लोग सेंवई खरीदने से बच रहे हैं। जबकि यह रोजेदार का सबसे फेवरेट जायका होता है। उन्होंने बताया कि पिछले रमजान में सेंवईयों के लिए लोग घंटों इंतजार किया करते थे। लेकिन इसबार हालात बिल्कुल उलट हैं। सेंवई कारोबारी मोहम्मद असलम ने बताया कि इस बार ईद की सेंवईयों को लेकर लोगों में रौनक नहीं है। गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमत इसका प्रमुख कारण है। व्यापारी मोहम्मद शेरुद्दीन ने बताया कि पहले सिलेंडर आसानी से मिल जाता था। लेकिन वार शुरु होने के बाद अब इसकी सार्टेज बहुत अ​धिक हो गई है।

मो. अहमद
मो. अहमद
मो. शाहिद आलम
मो. शाहिद आलम
विनय कुमार गुप्ता
विनय कुमार गुप्ता

कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब बंदी के आसार

घंटाघर के व्यापारी मोहम्मद अहमद ने कहा कि विरासत गलियारा निर्माण को लेकर पहले से ही मार्केट की ​हालत ठीक नहीं है। तोड़फोड़ के बाद बाहर के व्यापारियों का यहां आना कम हुआ है। अब गैस किल्लत ने फूड के कारोबार को बुरे संकट में धकेल दिया है। पहले कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ी। अब दुकान खोलना भी मु​श्किल हो रहा है। घंटाघर में ड्राईफ्रूट्स की दुकान संचालित करने वाले विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि होली बीत चुकी है। अब ईद भी बीत जाएगी, अबकी बार कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।