अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का निरीक्षण अभियान: 22 भवनों में मिलीं अनियमितताएं, कमियां दूर न होने पर होगी कार्रवाई

गोरखपुर|
22 भवनों में मिलीं अनियमितताएं, कमियां दूर न होने पर होगी कार्रवाई

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने विकास क्षेत्र में अवैध निर्माण और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हो रहे उपयोग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने हरीओमनगर, छात्रसंघ चौराहा, पादरी बाजार, शिवपुर सहबाजगंज, गांधी गली, असुरन से राप्तीनगर चौराहे तक विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल तथा अन्य व्यावसायिक भवनों सहित कुल 34 भवनों की जांच की गई। निरीक्षण में भवनों के निर्माण, उपयोग और अग्निशमन संबंधी मानकों की भी पड़ताल की गई। जांच के दौरान 22 भवनों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं।

जीडीए ने दी चेतावनी

प्राधिकरण ने संबंधित भवन स्वामियों और संचालकों को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत नोटिस जारी कर निर्धारित अवधि में अभिलेख प्रस्तुत करने और कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। जीडीए ने चेतावनी दी है कि अनुपालन न होने पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।